मस्तूरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हर प्रसाद भारते ने की इस अवसर पर पंच अवध राम घोसले, धनेशु गेंदले, उत्तम टंडन, समारू गेंदले, रामफल खूंटे, सूरज टंडन एवं मनीष मनहर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल करने की अपील की

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
