मस्तूरी मल्हार बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरी उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्हार के छात्र केशर कैवर्त ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना NSS के सक्रिय वालेंटियर और कक्षा 12 के मेधावी छात्र केशर का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर NIC, हिसार हरियाणा के लिए हुआ है।

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा केशर
सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले केशर शिविर में अपनी पहचान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कार्य कुशलता का परिचय देंगे। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की NSS इकाई से चयनित 10 सदस्यों की टीम में केशर भी शामिल हैं। टीम में शिल्पा राव, श्रद्धा पटेल, प्रज्ञा पहरी, जानवी, कुमकुम सोनी, शिवम् देवांगन, गोविंद, शाश्वत और कार्यक्रम अधिकारी उपेश कुमार जी भी जाएंगे।

मार्गदर्शन से मिली सफलता
ये चयन जिला समन्वयक NSS डॉ. मनोज सिंहा सर और जिला संगठक NSS डॉ. कांति अंचल में के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार वैष्णव जी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी चयनित बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल परिवार ने भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
