मस्तूरी हिंद एनर्जी के कोल डिपो से लाखों का कीमती सामान चोरी, गार्ड से मारपीट कर भागे नकाबपोश चोर
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जीएम ने दी थाने में रिपोर्ट; सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा मस्तूरी गतोरा के कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल बेनिफिशिएशन इंडिया लिमिटेड के बंद कोल डिपो में बीती रात 10 से 12 नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए का केबल, लोहे का सामान और पाइप पार कर दिया

घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने चोरों को देखकर रोकने की कोशिश की, लेकिन चोरों ने गार्ड से मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की और सामान लेकर फरार हो गए। गार्ड ने तत्काल कंपनी के जीएम सत्यकाम वर्मा को घटना की सूचना दी।

जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने मस्तूरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी वारदात डिपो में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

वहीं हिंद एनर्जी प्लांट के जीएम सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने चोरों की जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
