हरिओम श्रीवास बिलासपुर नवोदय विद्यालय ने प्रकाशित की विद्यालय पत्रिका
जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार के द्वारा लंबे वर्षों के बाद विद्यालय पत्रिका ‘अभिव्यक्ति (Expression)’ का प्रकाशन किया गया। पत्रिका की एक प्रति विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.सी. झा द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , कलेक्टर संजय अग्रवाल को भेंट की गई।

पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतर्निहित सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान कर उनके आत्मविश्वास , लोकतांत्रिक भावना एवं आत्मगौरव को जागृत करना है।
पत्रिका में विद्यार्थियों की बहुआयामी रचनाओं के साथ-साथ विद्वान शिक्षकों के लेख भी प्रकाशित किए गए हैं। अर्थशास्त्र के अध्यापक डॉ. विपुल शर्मा द्वारा “रुपयों का ऐतिहासिक विकास क्रम”, भूगोल शिक्षक श्री गोविंद पांडे द्वारा “बुंदेलखंड की जीवनरेखा : केन नदी” तथा हिंदी शिक्षक श्री सी.पी. साहू द्वारा “भारतीय सभ्यता एवं स्वाभिमान” विषय पर सारगर्भित लेख प्रकाशित किए गए हैं।
पत्रिका डिजिटल प्रारूप में विद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
