लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए हाई मास्क लाईट बंद दो दिवसीय मल्हार महोत्सव का होगा आज से आयोजन कलाकार देंगे प्रस्तुति नगर पंचायत मल्हार के मुख्य मेला चौक जहां भगवान पातालेश्वर की प्राचीन मंदिर है वहां पर छाया रहता है अंधेरा इसी मेला चौक में दो दिवसीय मल्हार महोत्सव का आयोजन आज से होना है

महोत्सव का आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा एक सप्ताह से अपर कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार जनपद सीईओ नगर पंचायत सीएमओ जायजा लेने आ रहे है परंतु कोई हाई मास्क लाईट को सुधारने लिए ध्यान नहीं दे रहे है नगर पंचायत मल्हार के मेला चौक में लगी स्ट्रीट लाइट विगत पांच वर्षों से बंद पड़ी हैं यह मुख्य चौक हैं जहां बाजार लगता है पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है इससे राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वार्ड वासियों ने कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी लेकिन अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई है

मुख्य चौक पर लगी हाई मास्क लाइट बंद रहने से रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अंधेरे के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है. बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है लेकिन उचित रोशनी नहीं रहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है स्थानीयो ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया इसके बावजूद अब तक हाई मास्क लाइट को ठीक नहीं कराया है सिर्फ मुख्य चौक ही नहीं बल्कि वार्ड 2 और 5 में सड़क किनारे लगाए गए स्ट्रीट लाइट भी पिछले कुछ महीनों से खराब पड़े हैं जिस स्थान में हाई मास्क लाईट लगा है उस जगह पर दो दिवसीय मल्हार महोत्सव का आयोजन होने वाला है

इसके बाद भी इसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीण बार-बार गुहार लगा रहे परन्तु नगर पंचायत के अधिकारियों इसे सुधरवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं उन्हें तो यहां रहना नहीं है रहना तो नगरवसीयो को है लाखों रुपए की लागत से लगाए गए इस हाई मास्ट लाइट का बंद होना सरकारी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तकनीकी सुधार करने की मांग की गई

