जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में स्थित शहीद दीपक भारद्वाज( पुलिस सब इंस्पेक्टर )के स्मारक पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री पी.सी झा के साथ मल्हार चौकी से पधारे पुलिस कर्मियों के द्वारा विद्यालय के इस पूर्व छात्र को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्र. प्राचार्य श्री पीसी झा के द्वारा उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया गया। इस अवसर पर एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राएं सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

इसके पश्चात प्राचार्य श्री पीसी झा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने कई क्षेत्रों में बहुत तरक्की की है परंतु आज भी गुलामी की मानसिकता के शिकार हैं जिससे मुक्त होना आवश्यक है।. महान लोगों के त्याग तथा बलिदान से प्राप्त की गई इस आजादी को न केवल हमें संजोकर रखना है बल्कि उसे लगातार प्रेरणा प्राप्त करते हुए देश के विकास में अपना योगदान भी देना है ।कर्तव्य पथ पर चलते हुए स्वाधीन चेतना का विकास आवश्यक है सबसे अधिक जरूरी शिक्षा पर ध्यान देना तथा आज यह संकल्प लेना है कि हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करना है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी सदनों , एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मैदान में मार्च पास्ट किया गया।


कक्षा छठवीं के छात्र छात्राओं द्वारा डंबल,कक्षा सातवीं की छात्राओं के द्वारा नृत्य, कक्षा आठवीं की छात्राओं के द्वारा पिरामिड की प्रस्तुति दी गई । कक्षा छठवीं ,सातवीं की छात्राओं के द्वारा योग का कलात्मक प्रदर्शन,कक्षा आठवीं के छात्रों के द्वारा ड्रम पर राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। 12 वीं के छात्र मन्नत भारद्वाज ने एकल राष्ट्रभक्ति गीत गाकर सब का मन मोह लिया। शिक्षक संबोधन में श्री राजन कुमार तथा भाषण के रूप में कुमारी पद्मिनी यादव कक्षा ग्यारहवीं ,दीपेश कक्षा 12वीं तथा नित्य गोपाल कक्षा नवमी ने प्रस्तुति दी। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ रसायन शिक्षक श्री एच के साहू के द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच का संचालन श्री सी पी साहू के द्वारा किया गया।
