मस्तूरी जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत सोन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा पूजा अर्चना कर के श्री फल तोड़ कर विधिवत 12 लाख के लगात से बनने वाले नए PDS भवन और 5 लाख के लगात से बनने वाले नए सीसी रोड के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया , इस बीच छेत्र के जिला पंचायत सदस्य और सभापति श्री राधा खिलावन पटेल ग्राम पंचायत सोन सरपंच तारा मोती साहू छेत्र की भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीमा साहू सहित पंच और ग्रामीण जन मौजूद रहे , भूमिपूजन में शामिल होते हुवे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि ग्राम पंचायत सोन में अभी तक PDS के राशन रखने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी मगर नए बनने वाले PDS भवन से राशन रखने की उचित व्यवस्था बन जाएगी जिससे लोगों को भी सरकार द्वारा दिए जाने वालों वाले राशन का उचित लाभ मिलता रहेगा

नए बनने वाले सीसी रोड़ से लोगों के बरसात में मोहल्ले में चलने में आसानी होगी उन्होंने सरपंच को हर सम्भव योजना का लाभ दिलाने का वादा किया जिससे गांव में विकाश हो सके , छेत्र के ऊर्जावान जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल ने भी सरकार के द्वारा दिए गए नहीं PDS भवन के लिए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया वही सोन सरपंच ने कहा कि सरकार द्वारा जो सीसी रोड और PDS भवन के लिए राशि दी गई है उसका आभार जताया , सरपंच ने कहा कि नए बनने वाले PDS भवन से राशन रखने के लिए उचित व्यवस्था बन जाएगी और राशन लेने आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा और भंडारण क्षमता बढ़ेगी उन्होंने मुख्य रूप से भूमिपूजन में आए अतिथि राजेश सूर्यवंशी का आभार जताया और उनसे आगे भी सहयोग करने और गांव में विकाश कार्य प्रदान करने के लिए आग्रह किया
