हरिओम श्रीवास बिलासपुर जिले के पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं कुमारी दीक्षा माथुर तथा कुमारी आस्था राठौर के द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कक्षा सातवीं की छात्राओं के द्वारा सुआ नृत्य एवं हिंदी गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए

कक्षा सातवीं के छात्रों के द्वारा तबला पर तीन ताल तथा दादरा ताल प्रस्तुत किए गए। व्यक्तिगत कला के प्रदर्शन में सीसीए कप्तान रुद्र साहू के द्वारा संगीतमय भजन की प्रस्तुति दी गई जिसने सभी श्रोताओं को रसलीन कर दिया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं कुमारी ज्योति के द्वारा बांसुरी तथा कुमारी खुशी साहू के द्वारा केसियो पर मधुर, सुरीली संगीत की प्रस्तुति दी गई । तत्पश्चात उप प्राचार्य श्री पीसी झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्यार करते थे इसलिए उसे चाचा नेहरू कहते हैं बच्चे देश के भविष्य हैं सभी बच्चों को मेहनत कर अपना भविष्य तथा देश के भविष्य को संवारना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने कहा कि

जब देश आजाद हुआ तब देश में चारों तरफ से भयानक संकट था पंडित नेहरू ने अपनी दूरदर्शिता से उसे संकट से देश को निकालकर आधुनिक राष्ट्र की ओर प्रक्षेपित किया उन्होंने आईआईटी एम्स बार्क जैसे महत्वपूर्ण संस्थान खोले जब जड़े मजबूत होती है तो वृक्ष भी मजबूत होता है बच्चे देश के भविष्य हैं बच्चे मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा इसलिए बच्चों को पंडित नेहरू के योगदान तथा जीवन को याद करते हुए अपने को मजबूत बनाने में जुट जाना चाहिए। राष्ट्र का भविष्य बच्चों के भविष्य पर निर्भर है इसलिए पंडित नेहरू, बच्चों से विशेष प्रेम करते थे इसलिए आज के दिन को हम बाल दिवस के रूप में मानते हैं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक सीपी साहू ने किया।
