हरिओम श्रीवास बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा गांव निवासी एक 15 वर्षीय छात्र जो कि नवोदय विद्यालय मल्हार के छात्रवास में रहकर कक्षा 10 वीं का छात्र था 25 अक्टुबर शनिवार को अपने घर बकरकूदा से फोटोकॉपी कराने की बात कहते हुए निकला था

जो अभी तक लापता बताया जा रहा है छात्र का नाम अनुराग कोसले पिता सत्येन्द्र कोसले बकरकूदा निवासी पोस्ट टिकारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला शनिवार को ही काफी समय तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी गुमशुदा की सूचना मल्हार पुलिस चौकी को दी सूचना मिलते ही आसपास पुलिस एवं परिजन भी छानबीन में जुट गये हैं परिजनों लापता छात्र के बारे में बताने पर उचित ईनाम देने की बात कही।

