हरिओम श्रीवास पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए 01 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब जप्त की है आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया । चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करने निर्देश पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेल्हा में संजू चतुर्वेदी भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल राहगीर गवाहों को लेकर संजू चतुर्वेदी ग्राम बेल्हा के सकुनत पर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी संजू कुमार चतुर्वेदी पिता छोटकू राम निवासी ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब कीमती 1160 रुपए बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है पचपेड़ी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

