हरिओम श्रीवास मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम मानिकचौरी में जोगी नायक पिता अर्जुन नायक से पचपेड़ी थाना के चार आरक्षको पर पैसा वसुलने का लगा आरोप
दअरसल इस मामले में पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि 06/10/2025 को शाम करीबन 3.30 बजे मुझे थाना पचपेडी के पुलिस प्रधान आरक्षक हरवेन्द्र खुटे, आरक्षक गजपाल जांगडे 1455, आरक्षक अजय मधुकर 216, आरक्षक मुरीत बघेल 1393 यह चारो पुलिस थाना पचपेडी

के शासकीय क्वाटर में बुलाया और मुझे बोला की तुम गुंडा बदमाश हो आज उपर से आदेश आया है तुमको 50 लीटर शराब में जेल भेजना है, तो बताओं तुमको जेल जाना है कि पैसा दे कर छूटना है ऐसा गजपाल जांगडे कहने लगा, तब में बहुत डर गया फिर मुझे छोडने के लिए 2.00000रू. दो लाख रूपये पैसा मांगा तब मेरी पत्नी रजनी नायक को फोन करके अपने जमीन जयजाद को गीरवी रख के 105000रू एक लाख पांच हजार रूपया मेरी पत्नी रजनी नायक के हाथ से आरक्षक गजपाल जांगडे 1455 ने लिया है जो विडियों में दिखाई दे रहा है और मेरे खिलाप दिनांक 06/10/2025 को शराब पीने के धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत् झूठा केस दर्ज किया गया है। पीड़ित से 1,05000 रू. लेने से मैं बहुत कर्ज में डूब गया हू।

