बिलासपुर जिले के नगर पंचायत मल्हार में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के द्वारा चलाया गया मल्हार – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के द्वारा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के द्वारा वोट चोरी के खिलाफ”वोट चोर गद्दी छोड़”हस्ताक्षर अभियान मस्तुरी विधानसभा विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में चलाया गया। इस कार्यक्रम में मौके पर AICCके सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ के अध्यक्षता में संपन्न हुई

मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जनता का वोट चोरी करके केंद्र में सरकार बनी है। यह जनता की सरकार नहीं हो सकती। लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया है।अब जनता माफ नहीं करने वाली है। छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या है।इससे जनता कभी माफ नहीं करेगी। केंद्र में मोदी की सरकार छल और षड्यंत्र के नींव पर खड़ी है।आने वाला समय में जनता केंद्र सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगी।

यह हस्ताक्षर अभियान भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ जन क्रांति की शुरुआत है। हम सब जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जनता का अधिकार के लिए लडाई लड रहे हैं।
इस अवसर पर मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता व मल्हार नगर पंचायत के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे


