हरिओम श्रीवास सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ऊंचाई से लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है और 7 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। RKM पॉवर प्लांट में हुए हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे है क्या पॉवर प्लांट में सुरक्षा उपकरण पर्याप्त थे या नहीं थे? मजदूरो को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया था या नहीं? तकनीकी आधार पर विशेषज्ञ मौजूद थे या नहीं? इस पर उद्योग विभाग ने पहले कोई जांच की थी या नहीं।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ईलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल रिफर किया गया है, और इलाज जारी है, घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है बताया जा रहा है कि लिफ्ट में मौजूद मजदूर बॉयलर की मरम्मत कार्य के लिए जा रहे थे और लिफ्ट को75 मीटर तक ऊपर जानी थी, लेकिन 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर लिफ्ट फैल होकर गिरी है घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है और तनाव निर्मित हुई है वहीं मजदूर और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

