हरिओम श्रीवास जांजगीर चांपा चाकू और बंदूक की नोक पर सुपर मार्केट में सेंध लगाने पहुंचे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री स्थित श्याम सुपर मार्केट में तीन नकाबपोश डकैत पहुंचे थे और शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी सुपर मार्केट का संचालक वहां पहुंचा तो संचालक से धक्कामुखी कर गाली गलौज करते हुए बदसलूकी कर रहे थे इसी समय गश्त पर निकले पुलिस को देखकर डकैत भागने लगे जिसके बाद पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
बड़ी डकैती की थी योजना
3 आरोपी बड़ी डकैती की योजना बनाकर श्याम सुपर मार्केट पहुंचे थे इसके लिए सभी आरोपियों ने लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे इसके लिए ही 3 आरोपियों ने तरुण सूर्यवंशी और जितेंद्र दिनकर से हथियार जुटाए थे, पुलिस ने जितेंद्र और तरुण को भी गिरफ्तार किया है।।
डकैतों से जब्त सामान
पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, ,1 चाकू, 3 नकाब, 2 सब्बल और 1 बाइक को बरामद किया है आरोपियों ने सभी समान का उपयोग डकैती के लिए किया था।
हो सकता था बड़ा हादसा
आरोपी नकाबपोश थे और अपने साथ 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और चाकू जैसे हथियार रखे थे ऐसे में दुकान के संचालक और पुलिस पर हमला कर सकते थे जिसमें बड़ा हादसा हो सकता था।।
पुलिस की सक्रियता से हुए गिरफ्तार
डकैती के मंसूबे पाले सुपर मार्केट पहुंचे आरोपी पुलिस की सायरन सुनकर भागने लगे है इसी दौरान पुलिस के जवान बिना किसी डर के अपनी सक्रियता से आरोपियों को गिरफ्तार किया है
