हरिओम श्रीवास जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव नदी का देवरी पिकनिक स्पॉट एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना है। पिकनिक मनाने पहुंचे एक ग्रुप के दो युवक और एक युवती नदी के तेज बहाव में बह गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में स्थित पिकनिक स्पॉट पर हुई। बिलासपुर जिले से पाँच दोस्तों का एक ग्रुप यहाँ पिकनिक मनाने आया था। खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया जब ग्रुप के तीन सदस्य – दो युवक अंकुर ठाकुर,


आशिस भोई और
एक युवती स्वर्ण रेखा ठाकुर नदी में उतरने के बाद पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

देखते ही देखते वे लहरों के साथ ओझल हो गए, घटना कि सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची है स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश कि जा रही है। साथ ही, SDRF की टीम को भी बुलाया गया है ताकि जल्द से जल्द बचाव कार्य शुरू किया जा सके। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बाकी के दोस्त सदमे में हैं। देवरी पिकनिक स्पॉट पर इससे पहले भी इस तरह के दर्जनों हादसे हो चुके हैं, रात होने की और अंधेरा अधिक होने के कारण तलाशने में स्थानीय लोगों को और पुलिस को काफी दिक्कतओं का सामना करना पड़ रहा है ।
