बिलासपुर सीटी कोतवाली थाना पहुंचकर मिनेश कुमार दिनकर पिता नंदकुमार दिनकर अशोक विहार, साईंस कॉलेज के पास थाना सरकण्डा बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह नारियल कोठी दयालबंद स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाइजर है। रोज की तरह दुकान खोलने पर उसने देखा कि दुकान का रोशनदान टूटा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान के गल्ले से 68,780 रु. नगदी एवं 7,220 रु. कीमत की शराब चोरी कर ले गया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई जिसके बाद पातासजी में एक आरोपी की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी गई

सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मधुबन मरघट के पास से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ पर उसने अपना नाम अर्जुन यादव पिता स्व. महेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी मधुबन रोड दुर्गा बाड़ा, थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बताया तथा अपने साथी शिवा वर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन यादव से 15,410 रु. नगदी बरामद कर जप्त किया गया। शेष चोरी की रकम/मशरूका खर्च कर दिया जाना बताया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
फरार आरोपी प्रकरण में आरोपी शिवा वर्मा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
