बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मंडी निधि से कुल 2.26 करोड़ की राशि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, सामुदायिक भवन एवं शेड निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए है क्षेत्र की जनता की मांग पर भेजे गए प्रस्तावों को मंडी बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई अब शीघ्र ही इन कार्यों का क्रियान्वयन शुरू होगा
स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण कार्य (सी.सी. रोड)

ग्राम पंचायत मस्तूरी – पुल से पब्लिक स्कूल की ओर, लागत: ₹4.53 लाख , बेलटुकरी – मेन जैतखाम से मेन रोड तक, लागत: ₹19.80 लाख, पचपेड़ी – मनसा राम के घर से बिकाऊ के घर होते हुए गधिया तालाब की ओर, लागत: ₹14.09 लाख , डगनिया – पुंतु टंडन के घर से महादेव घाट तक, लागत: ₹13.51 लाख
ग्राम पंचायत चकरबेड़ा – विरेन्द्र टंडन के पोल्ट्री फार्म से किरानु के खेत, ग्राम थेम्हापार, लागत: ₹12.81 लाख
ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर – सोना बाई के घर से किशन के खेत तक, लागत: ₹19.80 लाख
- ग्राम पंचायत लिमतरा – सुरेश धीरज के घर से दूजराम केवट के घर की ओर, लागत: ₹6.45 लाख
- ग्राम पंचायत दर्राभाठा – पुटवाडीह से दवनडीह पहुँच मार्ग, लागत: ₹11.91 लाख
- ग्राम पंचायत पाराघाट – माताचौरा से मुक्तिधाम तक, लागत: ₹11.91 लाख
🔹 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य
- ग्राम पंचायत कुटेला – सतनाम मेला ग्राउण्ड के पास, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत महमंद – रजक समाज मोहल्ले के पास, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत मस्तुरी – गुरुबालक दास मेला परिसर, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत लोहर्सी – जय स्तंभ चौक, जिला सहकारी बैंक के पास, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत बहतरा – जय स्तंभ के पास, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत मानिकचौरी – साहू मोहल्ला, लागत: ₹15.90 लाख
- ग्राम पंचायत झलमला – मस्जिद के पास, लागत: ₹15.90 लाख
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि “मस्तूरी विधानसभा के हर गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना मेरा संकल्प है जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंडी निधि से इन कार्यों की स्वीकृति मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे और क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।”
