हरिओम श्रीवास
बिलासपुर जिले के पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में गांधी और शास्त्री की जयंती मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया के द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया एवं विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन का स्वागत उप प्राचार्य प्रभाष झा के द्वारा किया गया।

कक्षा 12वीं की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं गांधी जी का प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए , प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कक्षा 12वीं की छात्रा खुशी जयसवाल के द्वारा शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि गांधीजी ने कठिन परिस्थितियों में देश को निकाल कर आजादी दिलवाई थी। विद्यार्थियों को महान व्यक्तियों की पुस्तक पढ़नी चाहिए ,ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए ताकि ज्ञान प्राप्त हो सके और अपने जीवन को संवार सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने गांधी जी की दक्षिण अफ्रीका की पृष्ठभूमि देते हुए उनके संघर्षों को याद किया साथ ही उन्होंने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी एक बहुत गरीब घर में पैदा हुए थे और अपनी मेहनत और अध्ययन के बदौलत देश के प्रधानमंत्री बने और जीवन भर सादा जीवन जीवन व्यतीत करते रहे ,उन्होंने ईमानदारी को कभी त्यागा नहीं ।आज गांधी को लेकर कुछ दुष्प्रचार भी देखने को मिलते हैं लेकिन गांधी सूर्य के समान है जिसके प्रकाश से देश और दुनिया आलोकित होती रहेगी ।

उन्होंने अंत में मुख्य अतिथि माननीय दिलीप डहरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष उदय भार्गव तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं बच्चों का के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन हिंदी शिक्षक सी पी साहू ने किया, एच के साहू, वि के द्विवेदी, राजन सिन्हा,महेश मिश्रा, यू एस पटेल, नीतू, सोनिया, निशिकांत गजभिए सहित कई शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे ।

