मस्तूरी क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार में फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में द स्मार्ट फैशन शॉप का शुभारम्भ किया गया मल्हार में कई कपड़ों का दुकान है परंतु एक ही छत के नीचे कई अन्य सामग्री मिलने पर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है कम बजट में अच्छा सामान मिलने से ग्राहक भी खुशी जाहिर कर रहे है उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के करकमलों से संपन्न हुआ।

इस फैशन शॉप के ओनर सोमनाथ सिंह एवं अरुण चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों को आधुनिक फैशन एवं किफायती दामों पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा।

इस अवसर पर उदय भार्गव, डॉक्टर यश साहू, शैली चतुर्वेदी, विरु पुरैना, राजा पुरैना, चित्रकांत जांगड़े, लक्की बंजारे, शैलेश कुमार यादव, मलेश्वरी टंडन, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के नए व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने द स्मार्ट फैशन शॉप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

