हरिओम श्रीवास। जांजगीर चांपा पुलिस ने अंतरजिला शातिर महाठग को महासमुंद से पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है आरोपी पंचराम निषाद पर अलग अलग जिलों में चोरी और ठगी के दर्जनों अपराध दर्ज हैं।।
सस्ते बिल्डिंग मटेरियल दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
आरोपी द्वारा सस्ते कीमत पर छड़ सीमेंट ईट सहित अन्य बिल्डिंग मटेरियल दिलाने के बहाने पीड़ित परिवार से जान पहचान करता था और भरोसा जीत लेता था इसके बाद घर के मुखिया को अपने साथ दूर छोड़कर वापस घर लौट आता था और सौदा होने का हवाला देकर घर से पैसे ले जाता था या घर सुना होने पर चोरी कर फरार हो जाता था।
अलग अलग जिले में दर्जनों अपराध दर्ज
आरोपी पंचराम निषाद पर जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ और बिर्रा थाने में लूटपाट और चोरी के 3 अपराध दर्ज है इसके साथ ही दुर्ग, बलौदा बाजार, धमतरी, बालोद जिले में दर्जनों अपराध दर्ज हैं जिस पर पुलिस टीम इसकी खोजबीन कर रही थी इसके साथ ही अन्य जिलों में भी जांच कराई जा रही है।
लाखों रुपए के सामान बरामद
आरोपी पंचराम निषाद द्वारा अलग अलग जिले में दर्जनों ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है जिसमें पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो से अधिक चांदी, 2 तोले से अधिक सोना नगद राशि सहित 1 स्कूटी को बरामद किया है।
बड़ी प्लानिंग के बाद पकड़ा गया महाठग
आरोपी पंचराम निषाद द्वारा सिलसिलेवार तरीके से अलग अलग जिले में ठगी और चोरी की वारदात की जा रही थी और पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने में लगी थी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था, आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही थी इसके साथ ही पुलिस द्वारा मुखबिर लगाए गए थे और 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की गहन जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पहचान छुपाने में माहिर था आरोपी
आरोपी पंचराम निषाद द्वारा सालों से इस तरह के लूट और चोरी की वारदात करने में माहिर था और पुलिस इसको ढूंढ रही थी लेकिन आरोपी द्वारा पहचान छिपाने में माहिर था जिससे पुलिस के आसपास होने के बाद भी आरोपी लंबे समय तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया इसके लिए आरोपी द्वारा टोपी, स्कार्फ का सावधानी से उपयोग किया जा रहा था और आरोपी शातिर होने के कारण स्मार्ट तरीके से अपना ठिकाना बदलता रहा है।।
पुलिस के लिए बड़ी सफलता
आरोपी पंचराम निषाद को ठगी और चोरी मामले में अलग अलग जिले की पुलिस खोजबीन कर रही थी और आरोपी पर दर्जनों अपराध दर्ज हैं ऐसे में शातिर महाठग के पकड़े जाने से पूरे पुलिस टीम द्वारा बड़े सफलता के रूप में लिया जा रहा है।।
