हरिओम श्रीवास कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग बिलासपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर एवं कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ राज्य के 25वीं वर्षगांठ पर एक दिवसीय रजत जयंती महोत्सव एवं परंपरागत कृषि विकास योजना अंतर्गत जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश सूर्यवंशी, अध्यक्ष जिला पंचायत, बिलासपुर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यमान रहे एवं उन्होने अपने उद्बोधन में जैविक खेती, दलहन, तिलहन व सब्जी की खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने हेतु प्रोत्साहित किया। उप संचालक कृषि, श्री पी.डी. हथेस्वर ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि की जानकारी दी। विघायक प्रतिनिधि बेलतरा, श्री उमेश गौराहा ने सभी कृषकों को उन्नत तकनीक से खेती करने व पानी बचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कृषकों हेतु कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित समस्याओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती पर विस्तृत जानकारी दी गई ताकि कृषकों को अधिक उपज प्राप्त हो सके। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गीत शर्मा, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. चौरे, कृषि महाविद्यालय, लोरमी के अधिष्ठाता डॉ. एस. एल. स्वामी, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द, बिलासपुर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. संजय वर्मा उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मतस्य विभाग, पशुधन विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, स्वसहायता समूहों एवं ड्रोन दीदी ने कृषि मेले में अपनी सहभागिता दी। इस समारोह में 500 से अधिक कृषकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया

