हरिओम श्रीवास बिलासपुर एस.ई.सी.एल. के मकानों में लगे ए.सी. के कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर चोर को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार आवेदक रविन्द्र कुमार रजक पिता स्व. प्रभु रजक उम्र 49 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी एस.ई.सी.एल बिलासपुर के द्वारा 13.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बसंत विहार कालोनी स्थित एस.ई.सी.एल. में स्थित डी टाईप क्वाटर में लगे 4 नग ए.सी. का कॉपर पाईप को दिनांक 04.10.2025 के दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस पातासजी में जुट गई इसी दौरान 16.10.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आकाश निर्मलकर कॉपर पाईप का टूकड़ा थैला में लेकर बिक्री करने के लिए घूम रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर अशोक नगर में संदेही आशीष निर्मलकर को पकड़कर पूछताछ किया गया जो बसंत विहार कालोनी के क्वाटर में लगे एसी के कॉपर पाईप एवं सीएमपीडीआई कार्यालय के छत में लगे एयर कंडिशन मशीन के कॉपर तार को माह अप्रैल में चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी के कॉपर पाईप बरामद कराया आरोपी आशीष निर्मलकर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
