बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आसपास में रकम 40 दिन में डबल करने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी हीरानंद भागवानी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आरोपी ने पत्नी नायरा भागवानी व साथी मुरली लहेजा के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर कई लोगों से पैसा डबल करने का झांसा देते रहे वही नायरा भागवानी व मुरली लहेजा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हीरानंद भागवानी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया तथा संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए। पूछताछ उपरांत उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। धोखाधड़ी की कमाई से खरीदी जमीन की नीलामी हेतु प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
