हरिओम श्रीवास बिलासपुर जिले मस्तूरी क्षेत्र के शिक्षा विभाग में शराबी शिक्षक कक्षा में ही कपड़े उतारकर बैठने वाले शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन के प्राथमिक शाला में एक नशेड़ी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें टीचर क्लास रूम में महिला शिक्षक और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतार कर बैठने वाले शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा था हड़कंप जिसको मस्तूरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी जांच टीम गठित किया जांच रिपोर्ट में शिक्षक को दोषी पाए जाने पर
निलंबित किया गया बता दें कि ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे टीचर ने पहले स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। जिसके बाद अपनी शर्ट उतार कर महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने कुर्सी में बैठ गया था

