ज्यादातर बरसात के मौसम में सड़कों पर गाय बैठे नजर आते हैं कहीं दो चार, तो कहीं बड़ा झुंड भी जो पूरी सड़क को ही घेर ले यानी आवाजाही बंद यही कारण है कि आए दिन सड़क हादसे भी होते हैं जिनमें न सिर्फ वाहन चालक बल्कि गौवंश भी घायल हो जाते हैं अंधेरे में रेडियम पट्टी पहने नजर आएंगी

जिससे गायों को रात में वाहन चालकों को साफ नजर आना इसी सोच के साथ भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या ने रेडियम बेल्ट बांधने की शुरुआत की इन पट्टियों से गाय दूर से ही चमकती हुई नजर आने लगेंगी। इसका फायदा ये होगा कि वाहनों के अचानक गायों से टकराने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा गौ रक्षा हम सब का कर्तव्य है, साथ में जीवन रक्षा भी हमारा परम कर्तव्य है, इस बात की चिंता करते हुए युवा साथियो के साथ, नेशनल हाईवे रोड पर, गाय माता के पैर में एवं गर्दन में रेडियम पट्टी लगाया गया, सडक दुर्घटना से बचा जा सके यह कार्यक्रम सतत चलता रहेगा।

