हरिओम श्रीवास बिलासपुर शैक्षणिक प्रकोष्ठ श्रीवास समाज बिलासपुर के तत्वाधान में बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को 90% से अधिक अंक लाने के लिए ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया , जिसमें प्रथम वक्ता के रूप में श्री अखिल सेन जी ( कक्षा 12वीं, छत्तीसगढ़ टॉपर, सत्र 2024-25) थे, उन्होंने परीक्षा पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन दिए, जिसमें टारगेट बनाना,डेली गोल डिसाइड करना, एक सप्ताह में कम से कम एक बार रिवाइज करना, ब्लूप्रिंट के आधार पर पढ़ाई करना, मॉडल क्वेश्चन -आंसर तैयार करना, नियम बनाना और प्रतिदिन पालन करना, पिछले 5 वर्षों की प्रश्न पत्र का अध्ययन करना, प्रश्न के अंकों के अनुरूप उत्तर लिखना, लिखने के तरीके को अवगत कराना, पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना आदि बाते शामिल थी। वहीं द्वितीय वक्ता के रूप में श्री ऋषभ श्रीवास जी (जर्मनी ) शामिल रहे उन्होंने विद्यालय शिक्षा के बाद आईटी सेक्टर में भविष्य पर व्यापक मार्गदर्शन दिए, उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईटी सेक्टर में व्यापक परिवर्तन आए हैं, इसके हिसाब से आगे की पढ़ाई में नवीनता लाना जरूरी है, इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के संदर्भ में तैयारी के रहस्य को बताए।
उपरोक्त ऑनलाइन सेमिनार का शुरुआत श्री चंद्रमणि श्रीवास, (संभागीय सचिव )तथा श्री संतोष श्रीवास (संभागीय कोषाध्यक्ष ) के शुभकामना संदेश के साथ शुरू हुआ, सेन समाज के छात्रों ने अपनी जिज्ञासा तथा समस्याओं पर प्रश्न मार्गदर्शकों के सम्मुख रखा, जिनको मार्गदर्शकों ने समाधान कर सम्मानजनक प्रतिशत लाने के बाद कैरियर निर्माण के लिए आह्वान किया .
इस सेमिनार में बालमुकुंद श्रीवास (कवि ),कविता श्रीवास, काव्या श्रीवास,लता श्रीवास, लिकेश श्रीवास, ममता श्रीवास, नवीन श्रीवास, नीरा श्रीवास, नीवी श्रीवास, पवन श्रीवास, पायल श्रीवास,प्रदीप श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, प्रेमनाथ सेन, प्रियंका श्रीवास, राहुल श्रीवास(adeo), राजेश्वर श्रीवास,रमेश श्रीवास (कवि), राहुल श्रीवास, समीर श्रीवास, संजय श्रीवास ( मीडिया प्रभारी ), प्रिंस श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, मुकेश श्रीवास, अनसूयईया श्रीवास,अरमान श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास,धर्मेंद्र श्रीवास, दिनेश श्रीवास( शिक्षक),गुलशन श्रीवास, ज्योति श्रीवास ( सहायक प्राध्यापिका ), कल्पना श्रीवास ( शिक्षिका ), पायल श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास ( हेयर स्पेशलिस्ट ), गौरी शंकर श्रीवास, राकेश श्रीवास ( लोको पायलट ), प्रकाश श्रीवास ( कृषि नवाचारी ) , सहित सैकड़ो विद्यार्थी तथा पालक ऑनलाइन उपस्थित थे, इस कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास (व्याख्याता ) ने किया।
