बिलासपुर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल आरोपी के कब्जे से सफेद नीला प्लास्टिक बोरी की एक बोरी में रखे 180 ML वाली कांच की सील बंद शीशी में भरा देशी मदिरा प्लेन 22 नग, मशाला देशी मदिरा 08 नग, प्रत्येक में 180 ML भरा, जुमला मात्रा 5.400 लीटर कीमती 2560/ रूपया
बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाई स्कुल के पास अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एव कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकडा तथा मौके पर पूछताछ तलासी पर अपना नाम विनोद देवांगन उर्फ कल्लू पिता दुकलहा देवांगन उम्र- 35 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया तथा उसके कब्ज मे रखे देशी मदिरा प्लेन 22 नग, व मशाला देशी मदिरा 08 नग जुमला मात्रा 5.400 लीटर कीमती 2560/ रूपया को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
