Sanchar kranti :- ऐतिहासिक नगरी मल्हार के धार्मिक स्थलों के सामने बिक रहा मुर्गा मांस की दुकान चलाने वालों पर कार्यवाही के साथ हटाने के लिए दिया गया जनदर्शन में आवेदन दिया गया है
नगर पंचायत। सीएमओ द्वारा कुछ माह पूर्व बंद भी कराया गया था उसके बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए लोग मंदिर के सामने ही मुर्गा बनाने की दुकान चला रहे हैं। वहीं, चौकाने वाली बात ये है कि इसके लिए अभी तक न तो कोई अभियान चलाया गया और न ही इसमें किसी प्रकार की कोई रोक लगाई गई।

नगर पंचायत मल्हार स्थित बस स्टैंड के पास प्राचीन देउर मंदिर है साथ ही बगल में विश्राम गृह यहां प्रतिदीन श्रद्धालु आते हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने ही मुर्गा की दुकान खुली है। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में हमारे अराध्य देवताओं के सामने मांस की दुकान होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं ग्रामीणों ने कलेक्टर से हटाने के साथ चिन्हांकित जगहों पर मुर्गा दुकानों को लगाने की व्यवस्था किया जाए ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का परेशानी ना हो

