बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मारवाही तथा जिला बिलासपुर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लेटरल एंट्री परीक्षा सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को बिलासपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रो (शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर, मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल राजेंद्र नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़) में होगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा सुबह 11:00 से 01:30 बजे तथा 11वीं की परीक्षा 10:45 से 01:30 बजे तक होगी। सीबीएसई द्वारा परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, जिसे परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट

https://www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि प्रवेश पत्र में त्रुटि (लिंग, जाति, जन्म तिथि,नाम, शहरी/ग्रामीण क्षेत्र आदि)पाया जाता है तो परीक्षा के दिन परीक्षा समाप्ति तक सक्षम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्र (जाति/ निवास, आधार कार्ड आदि) परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेट (प्राचार्य) को प्रस्तुत करना होगा अन्यथा त्रुटि पर विचार नहीं किया जा सकता। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के निर्देशों को पढ़कर फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति होना सुनिश्चित करें।
