मस्तूरी स्थित सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल का आयोजन गुरुवार 28 जनवरी से प्रारंभ होकर शनिवार 31 जनवरी तक किया जा रहा है जिसका थीम “खेल पर्व” रखा गया है। तीन दिवसीय इस आयोजन में सांस्कृतिक व खेल मिलकर 29 इवेंट रखा गया है। यह खेल पर केवल संदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं अपितु शिक्षक और अशैक्षिक सदस्यों के लिए भी रखा गया है। इस खेल पर्व में संदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी विभागों के विद्यार्थियों को चार समूह में विभक्त कर ग्रीन, येलो, रेड व ब्लू टीम में रखा गया है। खेल पर्व के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सए एल निराला प्राचार्य शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला व कॉमर्स महाविद्यालय बिलासपुर से व विशेष अतिथि श्री सुशील कुमार मिश्रा स्पोर्ट्स ऑफिसर स्पोर्ट्स कंपलेक्स बिलासपुर से उनके साथ श्री जावेद अली जनरल सेक्रेटरी स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया संदीपनी प्रांगण में पधार रहे हैं। इस खेल के संरक्षक श्री महेंद्र चौबे है एवं इवेंट इंचार्ज के रूप में श्री विनीत चौबे प्रशासनिक अधिकारी सांदीपनी एकेडमी, डॉ. पी महेंद्र वर्मन नर्सिंग प्रिंसिपल, श्रीमती आर सेंकाथिर सेल्वी वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग, डॉ. रिता सिंह शिक्षा विभाग प्रिंसिपल, श्री सुनील प्रजापति आईटीआई प्रिंसिपल, श्री रामखेलावन साहू एडमिन एजुकेशन डिपार्टमेंट व श्री सुरेंद्र प्रसाद साहू युजी डिपार्मेंट के मार्गदर्शन पर संपूर्ण खेल पर्व खेला जाएगा।
