मस्तूरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा में सेल्समेन सत्येंद टंडन द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है भोले भाले हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशन में हेरफेर किया जा रहा है राशन वितरण में गड़बड़ी सामने आई है इस माह का राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दे रहे है, संचालक मनमानी करते हुए बाद में राशन दुकान संचालक द्वारा टालमटोल कर दिया जाता है और कहा जाता है कि राशन का आवंटन नहीं आया है। इस वीडियो चावल के बदले पैसा देने की बात सेल्समेन द्वारा किया जा रहा हैं

ग्रामीणों का आरोप हर बार इसी तरह से परेशान होना पड़ता है आधे से ज्यादा लोगों को राशन नहीं मिल पाया है राशन के लिए दुकान का चक्कर लगा रहे हैं सेल्समेन न तो फोन उठाता है और न ही मिलता है। रसूख और अधिकारियों की गठजोड़ की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाती

इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि नवीन घृतलहरें ने बताया कि दो बार मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में शिकायत किया गया है परंतु अबतक कोई कार्यवाही नहीं हुई अब कलेक्टर से शिकायत करने की तैयारी कर हैं बता रहे है कि इस ग्राम पंचायत में पिछले लंबे समय से राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। पूर्व में भी में राशन वितरण में गड़बड़ी उजागर हुई थी।

मस्तूरी खाद्य निरीक्षक अधिकारी श्याम वस्त्रकार से राशन नहीं मिलने की जानकारी पर बताया कि राशन भेजा गया यदि वितरण नहीं कर रहा है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी

राशन के लिए दुकान का चक्कर लगा रहे हितग्राही इधर सेल्समेन सत्येंद टंडन हेरा फेरी करने के चक्कर अपने ही घर पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा से बोरी में चावल भरकर तौल कर रहे हैं पूछने पर गोलमोल जवाब देते हुए कहने लगा कि अभी चावल नहीं आया है कम मिला था सिर्फ अभी हितग्राहियों फिंगर लगवा रहे है इस माह में वितरण के लिए तीन दिन बचा है यदि चावल नहीं मिलेगा हितग्राहियों को तो उन्हें पैसा दिया जाएगा
